इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लि. , टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लि.,(टी सी आई एल), जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,
के अधीन भारत सरकार का उद्यम है तथा दिल्ली राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम (डी एस आई आई डी सी) जो दिल्ली सरकार का उद्यम है, का एक संयुक्त उद्यम है। अपने स्थापना वर्ष 1987 से ही इस
उद्यम ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान की है। विशेष रूप से कंप्यूटरीकरण, नेटवर्किंग ओर दूरसंचार के क्षेत्र में संपूर्ण समाधान प्रदान किए हैं। संकेंद्रित दृष्टि और वैश्विक लक्ष्य के साथ आई सी एस आई एल के पास विश्वभर में कार्य करने की बृहत संभावनाएं मौजूद हैं।
आई सी एस आई एल सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण, बी टी एस प्रशिक्षण एवं संस्थापना, दूरसंचार उपकरणों तथा अन्य उपकरणों का व्यापार, बाह्य संयत्र नेटवर्क कार्य तथा ई-गवर्नेन्स समाधान आदि कार्य करता है।